रामगढ़: गोला प्रखंड अंतर्गत कोरांबे गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने बड़ा उत्पात मचाया है। झुंड ने की मकानों को क्षतिग्रस्त किया है और खेत में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया। झुंड ने ग्रामीण विनोद महतो के राशन दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे महुआ और चना खा लिया। वहीं सागर महतो के मकान की खिड़की और दिवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

ग्रामीण नुकसान की भरपाई और जंगली हाथियों से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं ‌। वहीं झुंड के दुबारा गांव में प्रवेश करने की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि झुंड को क्षेत्र से खदेड़ने की कवायद जल्द शुरू नहीं हुई तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!