भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनगड्डा में पतरातू-रामगढ़ फोरलेन सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सदलबल पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ के जयनगर कॉलोनी निवासी सोनू यादव (23 वर्ष) पिता बंधु यादव और अमरजीत कुमार (23 वर्ष) पिता प्रदीप भुइंया के रूप में हुई।

शवों की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि बीती रात सड़क दुघर्टना में युवकों की मौत हुई होगी। सड़क किनारे रेलिंग से टकराकर युवक घायल होकर दूर झाड़ियों में जा गिरे होंगे। हालांकि घटनास्थल से कोई वाहन बरामद नहीं हुआ है।जबकि मृतक अमरजीत के परिजनों का कहना है कि युवक बाइक पर निकले थे और बीती रात तकरीबन नौ बजे मोबाइल पर उनसे बात भी हुई। सोनू यादव के घरवाले गांव गए हुए हैं और वह घर में अकेला था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Admin

error: Content is protected !!