बालूमाथ (लातेहार): पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का बुधवार को लातेहार टाउन हॉल में शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप-महानिरीक्षक कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
बताते चलें कि ड्यूटी मीट में पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, साइबर विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी और डॉग स्क्वॉड संचालन जैसे विषयों पर वास्तविक केस आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। जिसमें लातेहार, पलामू और गढ़वा के पुलिस कर्मी भाग लेंगे श। पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन 17 जून से 19 जून तक किया जाएगा।
