भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल मंगलबाजार के निकट मेन रोड पर शनिवार की शाम सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सयाल टीना साइक निवासी सुनील मुंडा अपनी बाइक पर पोड़ा से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सयाल साप्ताहिक मंगल बाजार के निकट अज्ञात स्कूटी के से चकमा खाकर वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले पहुंचा गया। युवक के पैर में काफी चोट लगी है।

By Admin

error: Content is protected !!