डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ में शामिल करने को लेकर अंचलाधिकारी से की मुलाकात
गिद्दी (हजारीबाग): मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति ने डाड़ी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को रबोध निवासी सब-रजिस्ट्रार दिवंगत बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बालेश्वर पटेल हत्याकांड में 22 दिनों से फरार चल रहे एक अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। समिति की ओर से कहा गया कि दो दिन में यदि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मांडू मेन रोड पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं श्रद्धांजलि सभा के उपरांत समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने डाडी़ अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा से मुलाकात की। जिसमें डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिला में शामिल करने की मांग रखी गई।
मौके पर रामसेवक प्रसाद, डाडी़ प्रमुख दीपा देवी, सेवालाल महतो, उमेश करमाली, भुनेश्वर महतो, तुलसी महतो, मुरली राम, अर्जुन महतो, धानेश्वर महतो, मोहनलाल महतो, गुलचंद महतो,रामदेव महतो, वीना देवी, सविता देवी, रीना देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, उषा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
