उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय वृक्षों के पौधे लगाए गए।
अवसर पर प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
