गिद्दी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ‘ए’ में आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर-4 स्तरीय फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में क्लस्टर-4 के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि टूर्नामेंट पर्यवेक्षक डीएवी तापिन के प्राचार्य रविंद्र कुमार पात्रा शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करती हैं।

विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्री पात्रा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

फुटबॉल का परिणाम 

अंडर-14 बालक वर्ग में विजेता – डीएवी कोडरमा, उपविजेता – डीएवी बरकाकाना
अंडर-17 बालक वर्ग में विजेता – डीएवी आरा, उपविजेता – डीएवी केदला
अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता – डीएवी कोडरमा, उपविजेता – डीएवी रजरप्पा

वॉलीबॉल का परिणाम 

अंडर-14 बालक वर्ग में विजेता – डीएवी बरकाकाना, उपविजेता – डीएवी कोडरमा
अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता – डीएवी आरा, उपविजेता – डीएवी गिद्दी

 

By Admin

error: Content is protected !!