भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा काली मंदिर के निकट मेन रोड से खेपा बाबा आश्रम तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। जिसका शिलान्यास शनिवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना के उपरांत विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट अनावरण कर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर काली मंदिर के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाईयों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान और संचालन महामंत्री ज्योति सिंह और राजेश सोनी ने किया।
अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ” वर्तमान समय में राज्य सरकार विकास का एक भी काम नहीं कर रही है। मैं लगातार डीएमएफटी मद से भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा हूं। आनेवाले समय में भुरकुंडा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान किया जाएगा”।
बताया जाता है कि डीएमएफटी मद से लगभग 14 लाख रुपए की लागत से 600 फीट पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, जुगल नायक, लक्ष्मी देवी, अशोक सोनी, अशोक कुमार, शंकर प्रसाद, जनार्दन सिंह विजय कुमार, बिनोद सिंह, मनोज गुप्ता, अशोक तिवारी, रुस्तम कुमार, मनोज राम, प्रभास दास, व्यास पांडेय, पंकज कुमार, शशि दुबे, राकेश कुमार, दिलीप सिंह, उदय सोनकर, राजेश सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।
