सेवा सदन पथ में गूंजे जयकारे, शुरू हुआ पंडाल निर्माण

रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई। सेवा सदन पथ स्थित राजस्थान मित्र मंडल में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ माता रानी के स्वागत की तैयारियों का शुभारंभ हुआ। भूमि पूजन के तुरंत बाद पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया।

अवसर पर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारे लगाए।

बताया जाता है कि राजस्थान मित्र मंडल, सेवा सदन पथ, बड़ा तालाब की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली इस दुर्गा पूजा को इस बार भी भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है। समिति के अनुसार आने वाले दिनों में पंडाल निर्माण के साथ-साथ सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। समिति की ओर से कहा गया कि श्रद्धालुओं के लिए पूजा को सुगम और भव्य बनाने की दिशा में सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है।

By Admin

error: Content is protected !!