रामगढ़: सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद बल ने गुप्त सूचना के आधार पर बरकाकाना ओपी अंतर्गत तेलियातु गांव में सघन छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान लगभग 45 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। 

मामले में अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद अमित किशोर प्रसाद एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कारोबार से संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।