रामगढ़: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सयाल के रेलवे साइडिंग टिपला से मोहम्मदिया जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस टिपला से निकलकर पोड़ागेट होते हुए सयाल मंगल बाजार पहुंचा। यहां सयाल की ओर से आने वाले जुलूस का भी मिलन हुआ। इसके बाद दोनों जुलूस एक साथ रेलवे साइडिंग टिपला वापस पहुंचे।

रेलवे साइडिंग टिपला पहुंचने के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में उलेमा एवं वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की ज़िंदगी, शिक्षाओं और इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। लोगों से एकता, शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग धार्मिक नारों और नात-ए-पाक के साथ जुलूस में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
मौके पर सिकंदर अली, मुमताज आलम, अख्तर रजा, हातिम अंसारी, संजर अली, तबरेज आलम, सईद अनवर, आकिब जावेद, परवेज आलम, सफदर अंसारी, सलाम अंसारी, तबीर अंसारी, रिजवान अंसारी, सद्दाम अंसारी, साहेबजान अंसारी, कैफ, जीशान अंसारी, शाहिद अंसारी, सनाउर अंसारी और शहबाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी शामिल रहे।
