अमन चैन की मांगी दुआ 

भुरकुंडा (रामगढ़): जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पूरे कोयलांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में भव्य जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत मदरसा गुलशन-ए- रज़ा के निकट मस्जिद से शल्ला-ओ-सलाम के साथ हुई। इसके बाद जुलूस बिरसा चौक होते हुए मेन रोड के रास्ते पावर हाउस पहुंचा। यहां से जुलूस पुनः उसी मार्ग से लौटते हुए थाना के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस के दौरान पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक पेश की गई। इस दौरान लोग हाथों में निशान लेकर चल रहे थे और नबी की शान में सदके पेश कर रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान जुलूस की ख़िदमत में लगाए गए स्टॉल में लोगों के लिए शरबत केक और मिठाई का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था  बनाए रखने को लेकर भुरकुंडा ओपी पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही।

वहीं भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गाजे-बाजे के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अमन-चैन की दुआ मांगी।

By Admin

error: Content is protected !!