बूटी में बैठक कर पूजा की तैयारियों पर की चर्चा 

रांची: बूटी में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक ओहदार ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से मनाने को लेकर रणनीति तय की गई। सर्वसम्मति से हेमंत ओहदार को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष विजय महतो, कोषाध्यक्ष राम ओहदार, उप कोषाध्यक्ष अविनाश दूबे, महासचिव कर्म देव बैठा, सचिव अनिल बैठा, रजनीकांत ओहदार, पवन ओहदार सह-सचिव करण ओहदार, अजीत ओहदार, पंकज बैठा, सुरेंद्र महतो, तारकेश्वर ओहदार, प्रिंस कुमार, मुरारी बैठा, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, अक्षत कुमार, विजय महतो, कुशल महतो, संगठन मंत्री पुनीत ओहदार, कपिल महतो, विनय महतो, आदित्य महतो, सत्यम ओहदार, शंकर राम, अमरेश कुमार, लालू कुमार, मीडिया प्रभारी शशि नायक, मनीष ओहदार, निखिल ओहदार सहित कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्णा महतो, दीपक महतो, जुगेश महतो, सेठू राय, रोहित महतो, नवीन ओहदार, मनोज महतो, रोहन महतो सहित अन्य का चयन किया गया। 

बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और इस वर्ष की पूजा को यादगार बनाने का संकल्प लिया गया। समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए सभी को मिल-जुलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। समिति के पुनर्गठन के साथ ही तैयारियों में तेजी लाने पर सहमति बनी।

By Admin

error: Content is protected !!