भुरकुंडा (रामगढ़): बीती रात भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा डी में उत्पात मचाने के बाद दोनों हाथी एके कोलियरी पंचायत के निकट जंगल में पहुंच गए हैं। क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार दत्तो के तीन नंबर कब्रिस्तान के निकट दामोदर नदी के किनारे जंगल में दो हाथियों को देख गया है। जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक झुंड से बिछड़े इन हाथियों ने बीते सोमवार की रात इरबा में स्थानीय इस्तियाक अंसारी को चपेट में ले लिया था। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। कयास लगाया जा रहा है कि ये वही दोनों हाथी हैं, जो झुंड से अलग होकर इरबा से होते हुए पतरातू प्रखंड में प्रवेश कर गए हैं।
इधर, दो दिन पहले इन्हें भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चिटो गांव के जंगल में देखा गया था। बीते कल चिकोर के पारगढ़ा में इनकी मौजूदगी की जानकारी मिल रही थी। जबकि बीती रात दोनों हाथी सौंदा डी से सेंट्रल सौंदा होते अब दत्तो के निकट जंगल में पहुंच गए हैं।
| खबरसेल अपील करता है कि जंगली हाथियों के निकट जानें का प्रयास न करें। पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें। |
