मांडू (रामगढ़): मांडू सहित आसपास के क्षेत्र में भाई-बहन के पावन प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर बहनों ने सुबह स्नान कर राखी, मिठाई, लड्डू, नारियल, रोली, सिंदूर और दीपक की थाली सजाकर गांव के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।भाइयों ने भी बहनों की सदैव रक्षा करने का वचन दोहराया।
श्रावणी पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
सावन के अंतिम दिन श्रावणी पूर्णिमा पर क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोगों ने मंगलकामना की। अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर मनोकामना धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने विधि-विधान से बेलपत्र, नारियल, प्रसाद चढ़ाकर जल और दूध से जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पांडेय, आनंद पांडेय और पीयूष पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। पूजा में ईश्वर दयाल साहू, खेमलाल साहू, दीपक साव, संजय मंडल, धनेश्वर साव, विशाल प्रसाद, परमेश्वर शर्मा, कुणाल शर्मा, रितेश कुमार, अंशु कुमार शर्मा, मंजू देवी, रितु कुमारी, रोशनी कुमारी, बबीता देवी, सोनी देवी, कंचन देवी, मालती देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
