रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। सबसे खास पल तब बना जब दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड के सीतासाल गांव से आईं मति सोरेन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और अपने हाथों से मिठाई खिलाई। मति सोरेन हर वर्ष रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन को राखी बांधती रही है। वहीं मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन और चचेरी बहनों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की।
इस पारिवारिक आयोजन में मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राखी, मिठाई और आशीर्वाद के बीच मुख्यमंत्री आवास का माहौल उत्सवी और भावुक रहा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
