उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में शनिवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर सीसीएल के कर्मचारी लकी सिंह द्वारा प्रतिभागियों को निबंध लेखन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता के लिए छात्रों को 45 मिनट का समय दिया गया और उन्हें अपनी इच्छानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा के चयन की स्वतंत्रता दी गई। सभी विद्यार्थियों ने दिए गए समय का सदुपयोग करते हुए निबंध लिखा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी बच्चों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
अवसर पर विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप-प्राचार्य अर्जुन कुमार साव, शिव शाह, ललन कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
