मांडर: ग्राम स्तर पर अधिकारों और ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत बनाने के मुद्दे पर मांडर प्रखंड के डाक बंगला परिसर में पेसा कानून संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, ग्राम प्रधानों की भूमिका और पेसा कानून के प्रावधानों पर चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ग्राम प्रधानों को उनके सामाजिक दायित्वों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पेसा कानून के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ग्रामीण विकास और ग्राम प्रधानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गांवों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस के मांडर प्रखंड अध्यक्ष मांग उरांव, मंडल अध्यक्ष होसे उरांव, जमील मालिक, मांडर विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया।