Collective reading of the Preamble of the Constitution in Ramgarh on Constitution Day.

 

रामगढ़: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन किया।

अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करना और उनकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप करने की अपील की।

बताते चलें कि संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रामगढ़ के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया।