पुनर्वास की मांग पर भुरकुंडा में होगी महा ग्राम सभा : अजय पासवान
भुरकुंडा (रामगढ़): पंचायत के किसी भी परिवार को बेघर होने नहीं दिया जाएगा। सीसीएल प्रबंधन आबादी के निकट हैवी ब्लास्टिंग पर अविलंब रोक लगाए, अन्यथा पंचायत के लोग नये संगम आउटसोर्सिंग खदान में खनन कार्य ठप कराने को बाध्य होंगे। यह बातें रविवार को भुरकुंडा पंचायत के मुखिया सह भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय पासवान ने न्यू बैरेक के नये मुहल्ले में कही।

स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर वार्ड संख्या सात के न्यू बैरक में भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक अजय पासवान की अध्यक्षता और इम्तियाज अहमद के संचालन में हुई। बैठक में माइनिंग से प्रभावित स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने माइंस में की जा रही ब्लास्टिंग से पड़ते प्रभाव को प्रमुखता से रखा। जिसपर ब्लास्टिंग के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के प्रभावितों का पुनर्वास और उनका जीविकोपार्जन समिति की प्राथमिकता है। खदान में हो रहे हैवी ब्लास्टिंग से किसी भी प्रकार की क्षति होने पर समिति बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। माइनिंग कार्य पूरी तरह से ठप करा दिया जाएगा। सीसीएल जल्द से जल्द यहां के लोगों को अन्यत्र बसाए और समुचित मुआवजा भी दे। अन्यथा क्षेत्र के लोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे।
बैठक में आगे मुखिया अजय पासवान ने कहा कि प्रबंधन हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाए और यहां के 33 परिवारों के पुनर्वास की पूरी व्यवस्था करें और समुचित मुआवजा दे। इस दिशा में पहल नहीं करने पर पुनर्वास को लेकर भुरकुंडा पंचायत में महा ग्राम सभा की जाएगी और बड़े आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा। 
बैठक में समिति के संरक्षक श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, मुकेश पांडेय, राजेंद्र नायक, आशीष गुप्ता, पंकज कुमार, फिरदौस आलम विश्वनाथ करमाली, रामनाथ करमाली, किशोर, संपत्ति देवी, शांति देवी, रीता देवी, मिंगू देवी, नीलम कुमारी, बसंती देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, असलय देवी, प्रेमनाथ, रवि नायक, ज्ञानी नायक, विनीत साव, योगेंद्र नायक, कृष्णा नायक, गुड्डू नायक, प्रमिला देवी, स्वाति देवी, मंजू देवी, शकुंतला देवी, गीता देवी, अनिल नायक, पंकज कुमार रजवार, ऋतिक नायक, कुंदन कुमार, सुरेश यदु नायक, अशोक नायक सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

