राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव ने खान प्रबंधक से की वार्ता 

उरीमारी (हजारीबाग): सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र की बिरसा परियोजना में इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) का भुगतान पिछले 18 महीने से लंबित है। जिसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। मामले को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने शनिवार को पिट ऑफिस में खान प्रबंधक कमर फहीम से मुलाकात कर वार्ता की। प्रबंधन ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।

मामले पर क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि 18 महीने से भुगतान नहीं होना और सिर्फ आश्वासन मिलना मजदूरों के साथ खिलवाड़ है। जब बगल की उरीमारी परियोजना में भुगतान हो रहा है तो बिरसा के कर्मचारियों को वंचित क्यों रखा जा रहा है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि माह के अंत तक भुगतान नहीं हुआ तो यूनियन परियोजना बंद एवं डिस्पैच रोको आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

मौके पर बिरसा शाखा अध्यक्ष लालो महतो, सचिव कंचन मांझी, सीताराम किस्कू, गणेश राम, महादेव बेसरा, विश्वनाथ मांझी, महादेव बेसरा, विश्वनाथ मांझी, वाल्मीकि यादव, ललित मुंडा, वकील राजभर, रमेश वर्मन, चौहान राम, मधुसूदन, सोमर राम, लोकनाथ मुंडा, रामप्रवेश केवट, चंदू जायसवाल, नथू प्रसाद, सिगु मांझी, मोहित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।