रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने पांच कार्यपालक अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत रांची पूर्वी, रांची सेंट्रल, डोरंडा और चतरा विद्युत प्रमंडलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार मंडल को निगम मुख्यालय में वरीय प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, मुख्यालय में वरीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत अनुप कुमार को रांची सेंट्रल विद्युत प्रमंडल भेजा गया है।

डोरंडा विद्युत प्रमंडल में कार्यरत अमित कुमार को चतरा प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। चतरा में इसी पद पर तैनात राकेश कुमार सिंह अब डोरंडा प्रमंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा अमित कुमार भगत को रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है।