रांची: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा देवी ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बृजमोहन राम अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन संवैधानिक मर्यादाओं और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

मनीषा देवी ने कहा कि राज्यपाल का पद महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियों से जुड़ा है। उन्हें विश्वास है कि बृजमोहन राम अपने अनुभव और कार्यशैली से ओडिशा के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े प्रयासों में सार्थक योगदान देंगे। उन्होंने उनके सफल और उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर प्रीति तिर्की, दीपक राम, सुनील मिंज, प्रेम ठाकुर, भास्कर सोनी और रवि झा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


