रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पुराने विधानसभा क्लब के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर रामविलास पासवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती देने का काम किया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके लिए भी दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शैलेंद्र द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, दिनेश सोनी, रामाधार तिवारी, विष्णु कुमार, ओमप्रकाश दुबे, तनीक कुमार, वीरेंद्र दुबे, राकेश कुमार सिंह, कृष्ण मोहन, पीयूष कुमार, संजय कुमार, प्रमोद एक्का, दिलीप कुमार, आकाश वर्मा, आनंद वर्मा, आशा पासवान, जया लोहरा, मंजू देवी और झिलिक सरकार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

