भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा ‘डी’ में शारदीय नवरात्र की षष्ठी  पर श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति वर्कर्स क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्लब घर स्थित दुर्गा मंडप से आरंभ हुई, जो हाई स्कूल के रास्ते मेन रोड होते हुए नाकारी नदी पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके उपरांत कलश यात्रा वापस दुर्गा मंडप पहुंची, जहां मंडप में विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई।

इधर, दुर्गा मंडप में भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल को कृत्रिम फूलों और झूमरों से सजाया गया है। जबकि बेहतरीन विद्युत सज्जा पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। पूजा समित श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। 

सप्तमी की सुबह खुलेंगे प्रतिमा के पट

पंडाल का उद्घाटन सप्तमी पर शनिवार सुबह 10 बजे किया जाएगा और प्रतिमा का पट खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही भक्त मां दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिमा के पट खुलने के साथ ही पूजा मंडप में भक्तों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

कलश यात्रा में ये रहे शामिल

कलश यात्रा में मुख्य रूप से सौंदा ‘डी’ परियोजना पदाधिकारी सह पूजा समिति अध्यक्ष अजय कुमार मेहता, सचिव संजय यादव, मुखिया उपेन्द्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उप मुखिया संजय भारती, अरविंद कुमार, दशरथ कुर्मी, अनिल सिंह, सुरेश खरवार, प्रविण चटर्जी, जयंत तुरी, राकेश सिन्हा, दिपक सिंह, जयश्री यादव, उमेश साव, मधुकर भंडारी, आरपी राणा, रूदल कुमार, राजगीरी चौधरी, पुजारी दिलीप चटर्जी, सहायक पुजारी घनश्याम वैध, रंजीत शर्मा, चन्दन, देववंश पासवान, अजीत जयसवाल, सुशील सिंह, विशाल पांडेय, अविनाश, ऋषभ शर्मा, विशाल, अभिषेक, देवकरन यादव सहित अन्य शामिल थे।