भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा डी में श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति वर्कर्स क्लब के तत्वावधान में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। नवरात्र की सप्तमी पर सुबह मंडप से ढाक-ढोल के साथ पारंपरिक डोली यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा मेन रोड होते हुए नलकारी नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न हुआ और डोल यात्रा में शामिल श्रद्धालु वापस मंडप पहुंचे।

इसके उपरांत पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी सह प्रभारी महाप्रबंधक कुमार राकेश सत्यार्थी ने विधिवत फीता काटकर किया। इसके उपरांत मुख्य पुजारी दिलीप चटर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया। इस दौरान “जय माता दी” के जयकारों से पंडाल परिसर गूंजायमान हो उठा।

मौके पर सौंदा डी परियोजना पदाधिकारी अजय कुमार मेहता, जीएम ऑपरेशन दिलीप कुमार, पूजा समिति के सचिव संजय यादव, मुखिया उपेन्द्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उप मुखिया संजय भारती, पप्पू सिंह, शशिभूषण सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक गुप्ता, रामाकांत दुबे, अशोक शर्मा, दशरथ कुर्मी, अमित सिंह, विशाल मिश्रा, कौशल सिंह, दशरथ सिंह, अनिल सिंह, सुरेश खरवार, प्रविण चटर्जी, जयंत तुरी, राकेश सिन्हा, दिपक सिंह, जयश्री यादव, उमेश साव, मधुकर भंडारी, आरपी राणा, रूदल कुमार, राजगीरी चौधरी, घनश्याम वैध, रंजीत शर्मा, चन्दन, देववंश पासवान, अजीत जयसवाल, सुशील सिंह, विशाल पाण्डेय, अविनाश, रिषभ शर्मा, विशाल, अभिषेक, देवकरन यादव, संजय मिश्रा, संजय वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

