रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को धुर्वा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने टंकी साइड स्थित पंचवटी दुर्गा पूजा समिति और आदर्श दुर्गा पूजा समिति, लटमा हिल के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मोंटेसरी मैदान व बंगाली फील्ड स्थित पंडालों में दर्शन किए। इसके अलावा न्यू मार्केट, सीटीओ रोड स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के आयोजन में भी शामिल हुए।

इस दौरान संजय सेठ ने मां दुर्गा से देश और झारखंड में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। विभिन्न पूजा पंडालों में उनके साथ रांची की महापौर रोशनी खलखो समेत उमेश यादव, शीला देवी, सुचिता रानी राय, साकेत शर्मा, ऋषभ शांडिल्य, रमेश, पिंटू सिंह, दीपक लोहरा, भोला झा, धर्मवीर सिंह, शुभम राय, अमित सिंह, मंटू, संतोष कुमार, सानू कुमार, रोहन कुमार, दुर्गा चौधरी, प्रमोद चौहान, रवि चौधरी और कृष्णा चौधरी उपस्थित रहे।