ओरमांझी: दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ओरमांझी स्थित दुर्गा महादेव मंदिर पहुंचे। दोनों नेताओं ने पूजा पंडाल का भ्रमण कर मां जगदंबा का आशीर्वाद लिया और झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज महतो बाजपेयी, मानकी राजेंद्र शाही, नसीबलाल महतो, सत्यनारायण, मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, दुर्गा शंकर साहू, मुखिया दीपक बड़ाईक और संतोष गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।