रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर पात्र नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। जिन भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET ऐप और निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर भी आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग की अपील है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र भारतीय नागरिक समय रहते आवेदन करें।

