21 अक्टूबर को शोभायात्रा, होगा प्रतिमा का विसर्जन

कांके (रांची): कांके प्रखंड के चारी-हुजिर मैदान में दशहरा पर श्री श्री दुर्गा पूजा सह रावण दहन समिति के तत्वावधान पर रावण दहन किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर समर्थकों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मैदान में आतिशबाजी के बीच रावण का प्रतीकात्मक दहन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने दशहरा के मेले का भी भरपूर आनंद उठाया।

अवसर पर आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। बताया जाता है कि 21 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलखन मुंडा, सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष लखन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू कुशवाहा, संरक्षक मंडल में भारत साहू, गोविंद महतो, सुबोध कुमार, जगदेव महतो, मोहर महतो, मीना देवी, संदीप उरांव, महेश कुमार, गोविंद महतो, शिवा साहू, नंदलाल साहू, दुबराज साहू, राजेश साहू, महानंद महतो, पप्पू महतो, सुलेन्द्र महतो, रामकिशुन महतो, मनोज महतो, विजय कुमार महतो, टिपेश्वर महतो, अमित रंजन, सुनील साहू, बलराम महतो, सुरेन्द्र महतो, श्याम साहू, भुनेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र महतो, काजर महतो, शंकर मुंडा, कालाचंद महतो, सुखलाल महतो, चतुर मोहन साहू, महावीर उरांव, तिलक महतो और संजय महतो शामिल रहे।