सयाल (रामगढ़): श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति सयाल के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले मां के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय मां दुर्गा के उद्घोषों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और प्रतिमा के साथ दामोदर नदी पहुंचे। जहां विधि-विधान से विसर्जन करते हुए नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई।
मौके पर पूजा समिति के सचिव शंकर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, सुधीर यादव, विनोद कुमार, विमलेश कुमार, छोटन सिंह, पिंटू सिंह, शशि कुमार दुसाद, अजीत सिन्हा, भूषण शर्मा, अदीप सिंह, पिंटू राय, बब्लू कुमार, सन्नी कुमार, अक्षय मुंडा, रोशन कुमार, पिंटू मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

