रांची: धुर्वा के सेक्टर-2 स्थित साइट-5 में महावीर मंदिर के निकट नवयुवक काली पूजा समिति 7 से 11 नवंबर 2026 तक काली पूजा महोत्सव आयोजित करेगी। वर्ष 2003 से जारी इस परंपरा के तहत पांच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

समिति के कार्यक्रम के अनुसार, 7 नवंबर को मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 8 नवंबर को विशेष पूजा-अर्चना, 9 नवंबर को भव्य जागरण और 10 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा।

समिति के संरक्षक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम है। अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी उर्फ बिनु सिंह ने कहा कि महोत्सव के जरिए धार्मिक चेतना के साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा।

कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय करने के लिए प्रेस वार्ता के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में समिति के संस्थापक मनीष कुमार सिंह, सचिव अर्चित आनंद (अनु भैया), उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पिंटू सिंह एवं अनुरंजिता सिंह, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम राठौड़, व्यवस्थापक संतोष कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह, सलाहकार श्याम किशोर सिंह, सांस्कृतिक सचिव गिरिजा शंकर एवं हरीश उर्फ लला तथा कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह एवं अंकित सिंह शामिल हैं।