रांची: बिहार क्लब में रविवार को बैठक कर रांची महानगर काली पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विनय कुमार सिंह को लगातार 10वीं बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं आलोक कुमार दूबे समिति के मुख्य संरक्षक चुने गए। बैठक का संचालन विंदुल वर्मा ने किया।
वहीं बैठक में 86 पंडालों के प्रतिनिधियों ने 8 नवंबर से शुरू हो रहे महोत्सव की तैयारियों और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा की। समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंडालों में आमंत्रित करेगी। मुख्य संरक्षक दूबे ने कहा कि पूजा सद्भाव के साथ मनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि पंडालों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
नई कार्यकारिणी में महासचिव विश्वेश तिवारी, मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल, संयोजक भोलू सिंह, सह संयोजक कुमार बंटी, अजीत सिंह टिंकू, मीडिया प्रभारी मेंहुल दुबे बने। जबकि वरिष्ठ संरक्षक विंदुल वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद सहित 16 लोग, संरक्षक महेश सोनी, राजन वर्मा सहित 13 लोग, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिन मिर्धा सहित 13 लोग और सचिव मंडल में धर्मेंद्र चौधरी, अर्चना मिर्धा, रंजीता पांडे सहित 22 लोग शामिल हैं।

