गिद्दी दामोदर घाट पर हुआ दाह संस्कार, लोगों ने जताई शोक संवेदना
भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा के वयोवृद्ध शिक्षाविद सह साहित्यकार कुलानंद पांडेय (80 वर्ष) का बीती रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे एक अरसे से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को गिद्दी के दामोदर नदी श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार संपन्न हुआ। उनके पुत्र सह पत्रकार राकेश पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। इसके उपरांत एक मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बताते चलें कि मूल रूप से बलिया (यूपी) निवासी कुलानंद पांडेय भुरकुंडा में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक रहे। बाद में उन्होंने सीसीएल में भी सेवा दी। साहित्य में उनकी विशेष रूचि रही। उनके निधन से भुरकुंडा कोयलांचल के प्रबुद्ध लोग शोक संतप्त है। भुरकुंडा कोयलांचल में वे शिक्षाविद और साहित्यकार के तौर पर जाने जाते रहेंगे।
दाह संस्कार में विजय मिश्रा, अजय मिश्रा, मंटू मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रदीप मांझी, अजय पासवान, सत्येंद्र यादव, विरेंद्र पासवान, रघुनंदन प्रसाद, सतीश मोहन मिश्रा, लखेंद्र राय, गजानंद प्रसाद, उमेश राजगढ़िया, दिनेश राजगढ़िया, अमरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, योगेंद्र सिन्हा, दुर्गेशनंदन तिवारी, अवधेश शर्मा, उत्तम सिन्हा, दीपक कुमार, संजय पासवान, संजू यादव, ललन कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।

