ओरमांझी (रांची): ग्राम विकास समिति गुरगाई द्वारा आयोजित युवा पावर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को गुरगाई मैदान में किया गया। फाइनल मुकाबला युवा पावर फुटबॉल क्लब गुरगाई और अरुण इलेवन बुढ़ीबागी के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्रायब्रेकर में बुढ़ीबागी ने गुरगाई को 6-5 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल शरीर को तंदुरुस्त रखने में सहायक खेल है। वहीं विशिष्ट अतिथि ओरमांझी पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद एवं बड़ा शील्ड तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद एवं छोटा शील्ड देकर सम्मानित किया।
अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, जयडीहा पंचायत के उप मुखिया सह विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि निलाम्बर खरवार, ग्राम प्रधान सियाराम मुंडा, विनोद कुमार महतो, सुरेश साहू, शन्नी सिंह, शंकर मुंडा, रामप्रसाद गंझू, दीपक नायक, प्रितम सिंह, राजेश मुंडा, राज मुंडा, अजित मुंडा, सत्या सिंह, रामनाथ महतो, प्रदीप मुंडा आदि मौजूद थे।

