Manoj Kumar Death: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे। रिपोर्ट के मुताबिक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग सहित उनके प्रसंशको में शोक की लहर है।
वेटेरन एक्टर मनोज कुमार का वास्तविक नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। उन्हें देशभक्ति पर आधारित बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। जिसके लिए उन्हें “भारत कुमार” का उपनाम भी दिया गया था। क्रांति, उपकार, शोर, पूरब और पश्चिम, वो कौन थी, गुमनाम, रोटी कपड़ा और मकान, हिमालय की गोद में, पत्थर के सनम उनकी बेहद लोकप्रिय फिल्मे रहीं। वे अभिनेता के साथ निर्देशक, पटकथा लेखक, फिल्म एडीटर और गीतकार भी थे।
मनोज कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ सात बार फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। वर्ष 1992 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और 2015 में उन्हें भारतीय सिनेमा जगत का सर्वोच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया।