अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Khabarcell.com
प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। 79 वर्षीय आशा पारेख यह पुरस्कार पानेवाली सातवीं महिला होंगी। इससे पूर्व वर्ष 2000 में मशहूर गायिका आशा भोंसले को इस पुरस्कार से नवाजा गया था।वहीं पिछली बार 2019 में अभिनेता रजनीकांत को यह पुरस्कार दिया गया था। कोविड के कारण 2020 और 2021 में यह अवार्ड लंबित था। आशा पारेख को वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

बताते चले कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख ने ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘कटी पतंग’, ‘आन मिलो सजना’, ‘कारंवा’, मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्होंने कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय का रंग बिखेरा है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

By Admin

error: Content is protected !!