प्रधानमंत्री ने मन की बात के 98वें संस्करण को किया संबोधित
Khabarcell.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर “मन की बात” कार्यक्रम के 98वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सेंचुरी की तरफ बढ़ते इस सफर में आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म बना दिया। कहा कि आप सभी मन की शक्ति तो जानते ही है। समाज की शक्ति जब बढ़ती है तो देश की शक्ति कैसे बढ़ती है यह हमने मन की बात कार्यक्रम के देखा है और समझा है।
कहा कि जब खेल की बात हुई तो देश में खेल के प्रति माहौल बन गया, तुरंत उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों से जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। बात जब भारतीय खिलौनों की हुई तब लोगों ने इसे हाथोहाथ लिया। आज विदेशों में भारतीय खिलौनों की डिमांड बढ़ी है। जब मन की बात में स्टोरी टेलिंग विधा की बात हुई तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी ओर आकर्षित हुए।
हमने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस पर तीन कंपटीशन देशभक्ति गीत, लोरी और रंगोली की बात की। तब देश के 700 जिलों के लगभग पांच लाख लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं और उनकी कृतियों की जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री ने ्हा् कि आप सब में हर कोई एक चैंपियन है, कला साधक है। वहीं प्रधानमंत्री ने बिमारियों पर टेलिकंसल्टिंग की उपयोगिता का उल्लेख किया। साथ ही बंगाल के त्रिवेणी क्षेत्र की आध्यात्मिक मान्यता और महत्ता पर भी मन की बात कही।