उरीमारी (हजारीबाग): छठ महापर्व को देखते हुए उरीमारी क्षेत्र में छठ घाटों एवं आसपास के इलाकों की साफ-सफाई और पथ मरम्मती अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव, बरका-सयाल क्षेत्र राजू यादव ने किया। मौके पर थाना प्रभारी रथू उरांव भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया गया। राजू यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सीता राम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, गणेश राम, सतीश कुमार, लखन साव, सुखदेव मांझी, दीपक यादव, रंजीत करमाली, संजय कुमार यादव, सरबजीत गंजू, चरकु साव, पप्पू यादव, कमलेश यादव, शिंकेंदर सिंह सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।


