पतरातू (रामगढ़): शहीद भगत सिंह के 120वें जन्मदिवस पर सोमवार को पतरातू स्थित भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर मीडिया कर्मियों और स्थानीय लोगों ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर देश के लिए सर्वोच्च न्यौछावर कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भी याद किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह अमर रहे और इंकलाब जिंदाबाद सरीखे नारे भी जमकर लगे। 

अवसर पर पत्रकार डॉ. नंद किशोर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम सभी देशवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का संघर्ष और बलिदान सभी को स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा देता रहेगा। 

मौके पर सतेंद्र पाठक, संतोष साहू, रघुनंदन, सुमित पाठक, विजेंद्र पासवान, संजय सिन्हा,अजीत सोलंकी, भास्कर दास,आशीष वर्मा, मुनसब अंसारी, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, राम लखन साहू, दीपक प्राणविक, सुदामा सिंह, कर्मवीर सिंह, आकाश प्राणविक सहित अन्य मौजूद थे।