उरीमारी (हजारीबाग): रैयत विस्थापित मोर्चा बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को ऑफिसर क्लब बिरसा उरीमारी में मोर्चा का 14वां स्थापना दिवस मनाया गया। अवसर पर रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने वीर शहीद भगवान बिरसा मुण्डा, बाबा तिलका मांझी, सिद्दो-कान्हू, फुलो-झानो, चांद-भैरव और शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा और संचालन क्षेत्रीय सचिव मोहन सोरेन ने किया। समारोह में सी.सी.एल बरका सयाल क्षेत्र के बिरसा परियोजना, न्यू बिरसा परियोजना, उरीमारी परियोजना, भुरकुण्डा परियोजना, हेन्देगीर परियोजना, जीवनधारा परियोजना, के.के परियोजना एंव सयाल डी परियोजना, शाखा के पदाधिकारी सदस्य, एवं विस्थापित शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती और भावी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके से रैविमो के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र मांझी, केन्द्रीय सचिव सन्नी बेसरा केन्द्रीय सचिव मुर्सिगलाल हांसदा, केन्द्रीय सदस्य रामकुमार सोरेन क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा क्षेत्रीय सचिव मोहन सोरेन, संजय करमाली, जीतन मुण्डा बिनोद हेम्ब्रोम सन्नी सोरेन ठुरका मांझी,पंकज हेम्ब्रोम, पप्पू लाल मांझी,महाबीर मुर्मू,विजय सोरेन, अजय मरांडी,रामेश हांसदा, संजय सोरेन, दिनेश टुडू,आनंद बेसरा,प्रेम सोरेन, धनीराम मांझी,देवीलाल सोरेन,राजेश मुर्मू, उदन सोरेन,मनुलाल सोरेन, सूरज मुर्मू, सुनील मुर्मू, नारायण सोरेन, सुखदेव सोरेन, अजय सोरेन, संजय हेम्ब्रोम, रामानंद करमाली, दुर्गा हांसदा, बबलु हांसदा, सुलेन्द्र टुडू,मनिष मुर्मू, लालू मुण्डा, बिनोद कुमार, नरेश बेसरा, राघु मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!