रांंची: राज्य के 16 जेलों के अधीक्षकों को बदला गया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार कुमार चंद्रशेखर सेंट्रल जेल, दुमका के अधीक्षक बनाये गए हैं। अजय कुमार प्रजापति केंद्रीय कारा घाघीडीह, जमशेदपुर के जेल अधीक्षक नियुक्त किए गए हैंं। भागीरथ कार्जी पलामू जेल अधीक्षक बनाये गए हैं। जितेंद्र कुमार हजारीबाग जेल अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। हिमानी प्रिया को गिरिडीह जेल अधीक्षक बनायी गई हैं। बेसरा निशांत रॉबर्ट को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची का जेल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सुनील कुमार को चाईबासा जेल अधीक्षक बनाया गया है। सत्येंद्र चौधरी को देवघर जेल अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। अनिमेष कुमार चौधरी को गुमला जेल अधीक्षक बनाया गया है। मेंसन बरवा को धनबाद जेल अधीक्षक बनाये गए हैं। प्रभात कुमार को लातेहार जेल अधीक्षक बनाया गया है। अरुनभ चास जेल अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। राजमोहन राजन को कोडरमा जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

नरेंद्र प्रसाद सिंह को गढ़वा जेल अधीक्षक बनाया गया है। चंद्रशेखर प्रसाद सुमन को साहेबगंज जेल अधीक्षक बनाया गया है, साथ ही वे पाकुड जेल अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं हामिद अख्तर को सहायक कारा महानिदेशक,  कारा निरीक्षनालय झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!