24-hour Akhand Hari Kirtan begins in Barkakana Shiv Temple on Mahashivratri

रामगढ़: महाशिवरात्रि के अवसर पर राजकीय रेल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पूजारी मनोज पांडेय ने यजमान बमबम सिंह को सपत्नीक पूजा संपन्न कराई। प्रसाद वितरण के बाद हेहल कीर्तन मंडली द्वारा हरि कीर्तन किया गया। इस दौरान हरे रामा, हरे कृष्णा के बोल से क्षेत्र गूंजायमान रहा। बताया गया कि अखंड कीर्तन के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इधर, महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है। तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। शिव बारात की भव्य तैयारियां की जा रही है।

मौके पर दामोदर पांडेय, मधुसूदन गिरी, मनोज यादव, अमृत साव, खिलेश्वर प्रजापति, राजेंद्र बेदिया, कोमिला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, नुनी देवी, संजू देवी, राजकुमारी देवी, परमेश्वरी देवी, दिलीप साव, पंकज राही, उत्तम सिंह, कालिया कुमार, चंद्रदेव दांगी, वीर सिंह सहित कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!