भुरकुंडा (रामगढ़): प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में गुरुवार को 24 धंटे का अखण्ड हरि कीर्तन शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक रोशनलाल चोधरी ने कीर्तन का शुभारंभ किया। अवसर पर विशिष्ट रूप से पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों के आगमन पर सचिव लाल मोहन यादव ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही धुटूवा निवासी ओमप्रकाश चोबे की मंडली द्वारा अखंड कीर्तन शुरू किया गया। जिसके बाद हरे राम-हरे राम, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण के बोल से मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर हो उठा। कल शुक्रवार को अखंड कीर्तन का विधिवत समापन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में बुढ़वा महादेव मंदिर सेवा एवं विकास  समिति अध्यक्ष रुदल रावत, सचिव लालमोहन यादव, मुख्य पुजारी अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष डब्लू पाण्डेय, उपाध्यक्ष शंभू दुबे, भीखम राजभर, सह सचिव सचिन प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष सुनिल बैठा, लेखा जोखा प्रभारी नरेंद्र कुमिर, सोशल मीडिया प्रभारी मो. इस्लाम कार्यकारिणी सदस्य लाल मोहन सिंह, युसुफ अंसारी, विधायक कुशवाहा, राधेश्याम ठाकुर, राजू नायक, दिनेश गौड़, शंभू दुबे, अशोक सिंह, शशि दुबे, अंगद पंडित, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, सरोज कुमार, आनन्द सहित दर्जनों शिव-भक्त मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!