रामगढ़: मॉडर्न चिल्ड्रेन कान्वेंट स्कूल सयाल का 29 वां स्थापना दिवस सह वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विश्वरंजन सिन्हा, दीपनारायण राम, ओम प्रकाश सिंह, सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, सयाल उत्तरी पंचायत के उप मुखिया विमलेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य वसीम रजा, राजन कुमार पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके उपरांत आरुषि ग्रुप ने स्वागत गान और सृष्टि ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं प्राप्ति ग्रुप ने आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं नृत्य प्रस्तुत किया, भूमि एवं ग्रुप ने मेरे भारत के कंठहार औश्र काजल एवं ग्रुप में जिमी जिमी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगे संघर्ष और ग्रुप ने जीवन के दिन और रोनित और ग्रुप ने स्कूल में एडमिशन पर लघु नाटक से खूब वाह-वाही बटोरी, भूमि एवं ग्रुप नृत्य नाटिका, विवेक एवं ग्रुप मोनो आर्ट, परी एवं ग्रुप ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं खुशी एवं ग्रुप चांद सिफारिश, प्रयांशु एवं ग्रुप के द्वारा चंदू कॉमेडी से उपस्थित दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया, शिवांस एवं ग्रुप सौगंध मुझे इस मिट्टी की, अनन्या एवं ग्रुप ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राहुल एवं ग्रुप ने कितना प्यारा, रिद्धि एवं सिद्धी ने मेघा रे और कुमुद एवं ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार राय ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर विद्यालय की प्रगति को बताया। इसके बाद वर्ग 8 की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की माताओं का नृत्य प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें सफल माताओं को अतिथि के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक सुनील सिन्हा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संस्थापिका सुलेखा बनर्जी, सफी आलम, अनुराधा कुमारी, सुनीता सिन्हा, तरन्नुम प्रवीण, सुरेंद्र प्रसाद, दीपा कुमारी, पंकज कुमार, मुकुल वर्मा, निशु कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, लक्की कुमारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक सृष्टि सिन्हा का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
