हजारीबाग: पदमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम रोमी बांग्ला के मैदान में आज बीएलएफ दामोदर महिला मंडल संघ पदमा का 33 वा एक दिवसीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया, महाधिवेशन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं महिला मंडल के दीदियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अवसर पर दामोदर महिला मंडल संघ पदमा की अध्यक्ष नीलम देवी ने अपने समूह की उपलब्धियां को बताया, उन्होंने बताया कि पदमा प्रखंड के आठ पंचायत के 40 गांव में 564 महिला समूह बनाए गए हैं, जिसमें 6768 महिला सदस्य जुड़े हुए हैं, कुल।बचत 10 .82 करोड़ की है।
कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी पदमा मृत्युंजय कुमार, जिप सदस्य पदमा बसंत नारायण मेहता, प्रमुख वीणा देवी, पदमा पंचायत के मुखिया का विधायक प्रतिनिधि अनिल मेहता, सरैया पंचायत के मुखिया शांति देवी, रोमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील मेहता , प्रगतिशील मगही समाज के केंद्रीय संयुक्त सचिव प्रमोद मेहता, पंचायत समिति सदस्य शारदा देवी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों ने महिला मंडल दीदी के द्वारा किया स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को सराहनीय कार्य बताया गया, उन्होंने महिला समूह से और एकजुटता बनाते हुए आगे बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर दामोदर महिला मंडल संघ पदमा सचिव सुषमा देवी, गायत्री देवी, रूबी देवी, ललिता देवी ,कंचन देवी, चिंता देवी ,तारा देवी ,पुतुल देवी रेणु देवी, आशा देवी, अशोक राणा, सत्य नारायण प्रसाद मेहता, धनंजय कुमार, दीपक कुमार सहित दामोदर महिला मंडल संघ की सैकड़ो की दीदिया उपस्थित थी।