संविधान बचाने के लिए 2024 के चुनाव की तैयारी करें : रमेंद्र कुमार
रामगढ़: युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भुरकुंडा कोलियरी शाखा का 35 वां शाखा सम्मेलन रिभर साईड भुरकुंडा स्थित यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि बरका सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह, क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव रमेन्द्र कुमार ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, यह बोला जा रहा था, लेकिन अब बुरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है और उनकी सिर्फ इतनी गलती थी कि इन्होंने संसद में हुई घुसपैठ पर सरकार से जवाब मांगा था कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। सरकार सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने के लिए 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। आने वाले दिनों में और भी बुरे दिन आने वाले हैं।
आगामी 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है अगर यह जीत कर आ गया तो सबको कुचल कर रख देगा। भविष्य में भुरकुंडा कोलियरी रहेगी कि नहीं यह कहना भी मुश्किल होगा क्योंकि देश में तानाशाह का राज हो जाएगा। बीजेपी ने कहा था कि हम विदेशों से काला धन लाएंगे और हर घर को 15 लाख रुपया देंगे और उनकी यह गारंटी का क्या हुआ यह सारे लोग जानते हैं। इन्होंने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। मोदी कहते हैं कि जो मैं कहता हूं वह मैं करता हूं लेकिन यह ठीक उसके विपरीत हो रहा है। 2024 की लड़ाई आज से ही शुरू करनी होगी। देश और संविधान को बचाने के लिए अभी से तैयारी करना होगा। बीजेपी को हराना है और देश को बचाना है।
उन्होंने कहा कि अगर अगली बार मोदी सत्ता में आ गए तो मजदूर को सप्ताह में 48 घंटे की जगह 72 घंटे काम करना पड़ेगा। भुरकुंडा में खदान खुले इसके लिए प्रयास करेंगे। भुरकुंडा की टीम अपने रोजमर्रा के सवाल पर लड़ाई लड़ेगा और सफल होगा।
इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ जावेद असलम खां के द्वारा झंडोतोलन कर एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली में अशोक राम, प्रेम सिंह, जावेद असलम खां शामिल थे।
सम्मेलन के दौरान भुरकुंडा शाखा के सचिव लखेन्द्र राय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से सदन द्वारा पास किया गया। तत्पश्चात भुरकुंडा शाखा का पुनर्गठन किया गया। जिसमें 31 सदस्यीय नवनिर्वाचित सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नरेश मंडल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, अफजल हुसैन, जितेंद्र कुमार, सचिव लखेन्द्र राय, सह सचिव अनुज कुमार, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक राम, कार्यकारिणी सदस्यों में विकास कुमार, परदेसी, रमेश लाल केवट, नागेन साव, सुनील कुमार सिंह, मंजूर अंसारी, आलोक पुरखत, अशोक कुमार सिंह, विजय यादव, अनिल कुमार सिंह, दिवाकर पटेल, ठुप्पा भुईयां, कलाम अंसारी, सुनील बैठा, मुजीब अंसारी, मनीष सिंह, सुनील मिश्रा, जोगेंद्र ठाकुर, निलेश कुमार शामिल हैं। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। समापन भाषण सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार ने दिया।
मौके पर मुख्य रूप से सुदेश प्रसाद, सुभाष यादव, बिनोद मिश्रा, महादेव मांझी, प्रसन्न कुमार कुंदन, वरूण कुमार, रंजीत कुमार, विजय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार, दिलेश्वर महतो, हीरालाल करमाली, सुखदेव बेदिया, बिनोद बेदिया, राजेश तुरी, महादेव गंझू, राम किशुन, सरविन्द कुमार, मोही कुर्मी, तुलसी मुंडा, करमा करमाली, सुरेश मुंडा, रौशन राम सहित कई लोग मौजूद थे।