बड़कागांव: बाइक चोरी के उद्वेदन में बड़कागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए छह बाइक बरामद की किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केरीगढ़ा निवासी अजीत कुमार पिता नकुल महतो द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली।

मामले पर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि अजीत कुमार का सफेद रंग का अपाची बाइक घर के पास से हो चोरी हो गई थी।उनके आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 350/23 दिनांक 16/ 11/ 2023 धारा 379 के तहत मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।छापामारी के दौरान रूपेश कुमार एवं रौशन कुमार दोनों सांढ, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए छानबीन शुरू की गई। जिसमें अजीत की चोरी हुई बाइक (जेएस 02 एपी1571) की बिक्री की सूचना पर छापामारी करते हुए हजारीबाग क्षेत्र से बरामद कर ली गई।

इसी दौरान अन्य दो मोटरसाइकिल, जिसमें काला रंग का पल्सर बाइक (जेएच 024 ए 3867) तथा काला रंग का ही पल्सर बाइक (जेएच 02 एसी 6990) भी जब्त किया गया।

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि इसके अलावा इन दोनों के निशानदेही पर पप्पू कुमार पिता वीरेंद्र प्रसाद, शिवाडीह थाना बड़कागांव के घर से  हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच 02 एयू 5043), अरविंद कुमार पिता उमेश प्रसाद, शिवाडीह के घर से काला रंग का स्प्लेंडर बाइक (जेएच 02 ई 0522) तथा मोहम्मद काशिफ बादम थाना बड़कागांव निवे के घर से मैरून रंग की होंडा शाइन बाइक (जेएच 01 एएक्स 7652) जब्त करते हुए पप्पू एवं अरविंद को भी गिरफ्तार किया गया है। छापामारी दल में बड़कागांव थाना के अधिकारी एवं सशक्त पुलिस बल के जवान शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!