खान में सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी : राकेश सत्यार्थी

बड़कागांव: 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत बिरसा परियोजना में गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम में कन्वेनर परियोजना पदाधिकारी एएडी ओसीएम कुमार राकेश सत्यार्थी, डीएमएस इलेक्ट्रिकल रांची विकास मेसरन, आइएसओ सीसीएल रांची सी बी प्रसाद, महाप्रबंधक ऑपरेशन विनोद कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, मैनेजर एएडी ओसीएम उमेश कुमार, पीई ईएंडएम एएडी ओसीएम बिट्टू कुमार, पीई एक्सवेशन एएडी ओसीएम सुभाष चंद्र सिन्हा, सर्वेयर एएडी ओसीएम अरुण कुमार सिन्हा, डब्ल्यूएल माइनिंग अमरेंद्र कुमार, डब्ल्यूएल मैकेनिकल एएडी ओसीएम प्रमोद कुमार, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार, शशि भूषण प्रसाद, एसओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

66th Annual Mine Safety Week celebrated at CCL Birsa Project

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात आयोजकों द्वारा खान सुरक्षा सप्ताह में आएं अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं खान सुरक्षा सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मौके पर कन्वेनर परियोजना पदाधिकारी एएडी ओसीएम कुमार राकेश सत्यार्थी ने कहा कि खान में सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। बिना सुरक्षा नियमों का पालन खानों में काम करना अपनी जान को जोखिम में डालना है।

वहीं शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्र-छात्राओं के द्वारा नागपुरी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने दोनों ही विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की काफी प्रसंशा किया।

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड परिवहन प्राधिकरण समिति सदस्य संजीव बेदिया, विस्थापित नेता दसई मांझी, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, भवानी शंकर प्रसाद, संजय शर्मा, गणेश राम, चमन मुंडा, डीएवी उरीमारी के प्राचार्य उत्तम कुमार राय, शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के निदेशक नरेश करमाली, महावीर प्रसाद, लालो महतो, महेश गिरी, अशोक वशिष्ठ, संजय यादव, सच्चू प्रसाद मेहता, रंजीत करमाली, सुरज कुमार, सेवामुनी टुडू, पूनम सरोज किण्डो, गीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, संजू कुमारी, मोना कुमारी, जन्नत परवीन, सिमर बेसरा, मोहिनी कुमारी, अदीबा परवीन, मानती कुमारी, मंजू कुमारी, स्नेहा कुमारी, मधु कुमारी, अराध्या कुमारी, निर्मला कुमारी, कृति कुमारी, आरती कुमारी, मानसी कुमारी, काजल कुमारी, आंचल कुमारी, राजेश्वरी मरांडी, अदिति कुमारी, आशा कुमारी, पेरिका कुमारी, ममता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!