989 applications were received in the camp organized in Mahugai Kala Panchayat.

205 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

बड़कागांव: प्रखंड के महुगांई कला पंचायत भवन के प्रांगण में बुधवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन मुखिया बेबी कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, पंसस राखी कुमारी सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड के प्रति केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण विगत कई वर्षों से झारखंड को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण झारखंड सरकार ने शेष बच्चे लोगों के लिए अबुआ आवास योजना शुरू कर किया है। कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 

शिविर में कुल 989 मामले आए। जिसमें ऑन द स्पॉट 205 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि 784 मामले को संबंधित विभाग को अग्रेसित किया गया। इसमें 692 अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण के लिए 8, मुख्यमंत्री पशुधन शेड योजना के लिए 35, सर्वजन पेंशन 13, किसान क्रेडिट के लिए 2, जाति प्रमाण पत्र के लिए 5 आय प्रमाण पत्र के लिए 2, दाखिल खारिज के लिए 4, आधार कार्ड के लिए 6, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि 64 लाभुकों को धोती साड़ी वितरण, 45 लोगों को इलाज एवं दवा वितरण, 5 लोगों को नेत्र जांच, 85 लोगों को पशुपालकों के लिए दवा वितरण,8 को सावित्रीबाई फूलों योजना के तहत लाभ दिया गया।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, उपमुखिया सुबोध कुमार, पूर्व मुखिया बिगल चौधरी, वार्ड सदस्य छत्रधारी कुमार, ननकु राम, यमुना साव, मोहम्मद खालिद, दीपक कुमार सिंह, रामकिशोर शुक्ला, श्याम भार्गव, कृष्ण भार्गव, यमुना साव, गिरधारी कुमार, गणेश साव, अजय सिंह, रामकिशन शुक्ला, पवन कुमार, आनंद कुमार, विवेक कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सहिया साथी, सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!